दुबौलिया। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन टेन्ट निरीक्षण के साथ हुआ, टेंट का निरीक्षण करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला सचिव भारत स्काउट गाइड जनपद बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड की प्रतिभाओं को नया आयाम मिलता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण द्वारा, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र यादव ने कहा कि सफलता का द्वार खोलता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण, समापन समारोह का संचालन जिला संगठन आयुक्त प्रताप शंकर पांडेय ने करते हुए नेशनल जम्बुरी की सफलता के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी, आयोजक प्रधानाचार्य विवेकानंद इण्टर कालेज, एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण निश्चित समय अंतराल पर होते रहने चाहिये, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार राम, प्रतिमा द्विवेदी, आनंद सिंह, संतोष कुमार, पंकज, अरुण कुमार, अजय गिरि, अर्चना सिंह, ट्रेंनिग कॉउंसलर विजय कुमार कश्यप, संजना आदि की सहभागिता रही।