अयोध्या महापौर से राजेश महाराज की शिष्टाचार भेंट कार्यों की सराहना कर अंग वस्त्र से किया सम्मानित

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने नगर निगम के वर्तमान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के जनहितैषी कार्यों की जमकर सराहना की और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सराहनीय कार्यों की प्रशंसा
मुलाकात के दौरान, राजेश महाराज ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि, “महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी बहुत ही सराहनीय कार्य करते हैं। वह सभी की बातों को ध्यान से सुनते हैं और यही कारण है कि उन पर जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहता है। अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने महापौर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक अंग वस्त्र भेंट किया और सम्मानित किया।
तीर्थ पुरोहित समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर तीर्थ समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुलाकात को और भी विशेष बना दिया।