वाहन लूट की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार व लूट का वाहन (मारूती वैगनार) बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज श्री रवि खोखर के पर्यवेक्षण में स्वॉट/ सर्विलांस व थाना कैसरगंज की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30.10.2025 को हुई वाहन लूट की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार एवं लूट की कार मारुति वैगनार बरामद ।

घटना के अनावरण का विवरण में

थाना कैसरगंज पुलिस को दिनांक 31.10.2025 को वादी प्रवेश कुमार पुत्र मुन्शीलाल ग्राम खरकटनपुरवा मौजा बड़ागाँव थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गई कि उनकी चार पहिया वाहन वैगनार को दिनाँक 30.10.2025 की रात्रि करीब 11.30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने लखनऊ अवध बस स्टेशन से यात्री बनकर बहराइच के लिए वाहन बुक कराया। बीच रास्ते थाना कैसरगंज क्षेत्र में चालक प्रवेश कुमार उपरोक्त को बंधक बनाकर उसका वाहन वैगनार लूटकर, चालक को रास्ते मे ही उतारकर वाहन लेकर भाग गये। सूचना पर थाना कैसरगजं पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2025 धारा- 309(6) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । *घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे* , जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कैसरगंज की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि दिनाँक 02.11.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि लूट से सम्बन्धित वाहन को अभियुक्त पयागपुर की तरफ से नटबीर बाबा मन्दिर होते हुये कहीं ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त 1. रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश पुत्र ठाकुर प्रसाद, 2. रमा रमन पुत्र मुन्नालाल निवासीगण अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 3. दिलीप कुमार पुत्र साहबशरन निवासी किडौहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 4. लवकुश मौर्या पुत्र दादू मौर्या निवासी नौबस्ता थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को नटबीर बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार करते हुये लूट से सम्बन्धित वाहन मारूती वैगनार को बरामद किया गया।

*सभी अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का मास्टरमांइड रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश है जिसके विरुद्ध उ0प्र0 के विभिन्न जनपद के अलग-अलग थानों पर कुल 28 आपराधिक अभियोग पंजीकृत है । उक्त अभियुक्त काफी शातिर एवं चालाक किस्म का तथा वाहन चोरी करने का अभ्यस्त अपराधी है । यह अलग अलग गैंग बनाकर जनपद लखनऊ से चार पहिया वाहन बुक करता है तथा बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर चालक को बंधक बनाकर गाड़ी को कब्जे में कर लेता है । तथा ड्राईवर को गाड़ी से धक्का देकर गिराकर वाहन लेकर फरार हो जाते है तथा नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी को चलाता है एवं उसको बेच कर धन अर्जित करता है ।*

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

 

• *अनावरित अभियोग का विवरण-*

o मु0अ0सं0 336/2025 धारा 309(6) बीएनएस थाना कैसरगंज जनपद बहराइच

 

• *बरामदगी का विवरणः-*

o 01 अदद लूटी गयी वैगनार कार

o 01 पर्स में bob डेबिंट कार्ड, डीएल, मास्टर कार्ड बीओबी, आधार कार्ड, पैन कार्ड

o 01 अदद नम्बर प्लेट

o 02 अदद नम्बर प्लेट कामार्शियल

 

• *अभियुक्तगण का विवरणः-*

1. रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

2. रमा रमन पुत्र मुन्नालाल निवासी अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

3. दिलीप कुमार पुत्र साहबशरन निवासी किडौहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

4. लवकुश मौर्या पुत्र दादू मौर्या निवासी नौबस्ता थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती

 

• *आपराधिक इतिहास का विवरण -*

*1. अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती*

1. मु0अ0सं0 935/2017 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली बाराबंकी

2. मु0अ0सं0 535/2025 धारा 317(2) थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. मु0अ0सं0 835/2017 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना गाजीपुर लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ

4. मु0अ0सं0 797/2019 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना गाजीपुर लखनऊ पूर्वी कमि0 लखनऊ

5. मु0अ0सं0 347/2022 धारा 379/411/413/420/483 भा0द0वि0 थाना गाजीपुर लखनऊ पूर्वी कमि0 लखनऊ

6. मु0अ0सं0 1260/19 धारा 392/411/413/414/420 भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ पूर्वी कमि0 लखनऊ

7. मु0अ0सं0 1303/19 धारा 379/411/413/414/420 भा0दवि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ पूर्वी कमि0 लखनऊ

8. मु0अ0सं0 588/20 धारा 379/411/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ कमि0

9. मु0अ0सं0 534/20 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 थाना कृष्णानगर लखनऊ दक्षिणी कमि0

10. मु0अ0सं0 466/19 धारा 380/411/413/414/420/457 भा0द0वि0 थाना महानगर लखनऊ मध्य कमि0

11. मु0अ0सं0 189/20 धारा 3/2 उ0प्र0 गिरोहबन्द क्रियाकलाप अधि0 थाना महानगर लखनऊ मध्य कमि0

12. मु0अ0सं0 453/17 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना विकासनगर लखनऊ पूर्वी कमि0

13. मु0अ0सं0 302/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना विकासनगर लखनऊ पूर्वी कमि0

14. मु0अ0सं0 420/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना विकासनगर लखनऊ पूर्वी कमि0

15. मु0अ0सं0 733/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना सरोजनीनगर लखनऊ दक्षिणी कमि0

16. मु0अ0सं0 1241/17 धारा 411/420 भा0द0वि0 थाना ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिमी कमि0

17. मु0अ0सं0 393/22 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिमी कमि0

18. मु0अ0सं0 541/22 धारा 41/411/ भा0द0वि0 थाना ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिमी कमि0

19. मु0अ0सं0 786/18 धारा 379/411/120 बी भा0द0वि0 थाना विभूतिखण्ड लखनऊ पूर्वी कमि0

20. मु0अ0सं0 194/22 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ पूर्वी कमि0

21. मु0अ0सं0 1228/17 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिमी कमि0

22. मु0अ0सं0 81/21 धारा 379/411 थाना अमीनाबाद लखनऊ पश्चिमी कमि0

23. मु0अ0सं0 82/21 धारा 379/411/413/420 भा0द0वि0 थाना अमीनाबाद लखनऊ पश्चिमी कमि0

24. मु0अ0सं0 1127/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना गाजीपुर लखनऊ पूर्वी कमि0

25. मु0अ0सं0 342/21 धरा 379/411 भा0द0वि0 थाना गाजीपुर लखनऊ पूर्वी कमि0

26. मु0अ0सं0 32/19 धारा 307/411/413/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना उतरौला बलरामपुर

27. मु0अ0सं0 33/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर

28. मु0अ0सं0 131/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना उतरौला जनपद बलरामपुर

29. मु0अ0सं0 336/25 धारा 309(6),317(2),341(1) बीएनएस थाना कैसरगंज जनपद बहराइच

 

*2. अभियुक्त रमा रमन पुत्र मुन्नालाल निवासीगण अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती*

मु0अ0सं0 336/25 धारा 309(6) बीएनएस थाना कैसरगंज जनपद बहराइच

 

*3. अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र साहबशरन निवासी किडौहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती*

मु0अ0सं0 336/25 धारा 309(6) बीएनएस थाना कैसरगंज जनपद बहराइच

 

*4. अभियुक्त लवकुश मौर्या पुत्र दादू मौर्या निवासी नौबस्ता थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती*

मु0अ0सं0 336/25 धारा 309(6) बीएनएस थाना कैसरगंज जनपद बहराइच

 

• *गिरफ्तारी पुलिस टीम-*

– *थाना कैसरगंज*

1. प्र0नि0 श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्र

2. उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह

3. उ0नि0 श्री इजलास प्रसाद

4. हे0का0 स्वामीनाथ खरवार

5. का0 विजय कुमार (सादे वस्त्रों में)

6. का0 संदीप पटेल

7. का0 अंशुमान सिंह

 

– *स्वॉट/सर्विलांस*

1. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मनोज सिंह यादव

2. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता स्वाट टीम

3. उ0नि0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल

4. हे0का0 अजीत चंद्र स्वाट टीम

5. हे0का0 प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल

6. का0 प्रदीप गंगवार सर्विलांस सेल

7. का0 नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल

8. का0 आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल

9. रचित यादवेंद्र साइबर सेल

10. का0 विष्णु प्रताप सिंह स्वाट टीम

11. का0 संतोष कुमार स्वाट टीम

12. का0 बजरंगी राय स्वाट टीम

 

*मीडिया सेल, बहराइच*