वरिष्ठ समाज सेवी सलीम अंसारी ने पूर्व मंत्री नवाब मलिक सहित इश्तियाक खान, इमरान शेख, परवेज़ जुबैर और मुहम्मद रफी उल्लाह का किया सरकार,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 29 अक्तूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
इंसानियत की राह के किरदार तुम्हीं हो,
नफ़रत भरे बजार में इक प्यार तुम्हीं हो,
कोशिश तो मिटाने की ज़माने ने की बहुत,
न चल सका दुनिया का जिसपे वार तुम्हीं हो,,,,
ख्यातिलब्ध शायर सलीम बस्तवी अज़ीज़ी की उपरोक्त पंक्तियाँ आज समाज सेवी सलीम अंसारी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही हैं। क्योंकि
कहते हैं कि इंसान की तालीम ओ तरबियत और घर के संस्कार का इंसान की ज़िंदगी में बहुत बड़ा रोल होता है। जिसकी वजह से वोह समाज का दर्पण बन जाता है। यही वजह है कि समय समय पर सलीम अंसारी धारावी में अपनी पहचान एक दरिया दिल की शक्ल में कराते रहते हैं।
अभी हाल ही में राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी अजीत गुट के पूर्व मंत्री नवाब मलिक सहित इश्तियाक खान, दक्छिड़ मध्य मुंबई अल्प संख्यक विभाग, मुहम्मद इमरान शेख जिला महासचिव दक्छिड़ मध्य मुंबई, परवेज़ जुबैर जिला उपाध्यक्छ दक्छिड़ मध्य मुंबई और मुहम्मद रफी उल्लाह अंसारी ज़िला उपाध्यक्छ दक्छिड़ मध्य मुंबई का सत्कार बड़े ही जोश ओ ख़रोश के साथ करके चर्चे में आ गए हैं।
यह निर्धारित कार्यक्रम पूर्व मंत्री नवाब मलिक साहब से एक मुलाकात के दौरान हुआ। बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री नवाब मलिक साहब से आज के राजनैतिक परिवेश और राजनैतिक उथल पुथल पर विचार विमर्श भी किया गया।
मुम्बई संवाददाता, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ।