डीएम की अभिनव पहल पर वादों के निस्तारण के लिए जिले में संचालित है अभियान
142 वादों का किया गया निस्तारण
बहराइच ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अभिनव पहल पर विगत 03 वर्षो में धारा-24 के निस्तारित राजस्व वादो में पक्की मेड़बन्दी हेतु लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु समस्त तहसीलों में अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत पक्की मेड़बन्दी हेतु लम्बित मामलों का निस्तारण कराये जाने हेतु राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर मौके पर ही वादों का निस्तारण करा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अक्टूबर से संचालित अभियान अन्तर्गत उप जिलाधिकारी कैसरगंज, उप जिलाधिकारी कैसरगंज न्यायिक, उप जिलाधिकारी नानपारा, उप जिलाधिकारी नानपारा न्यायिक, उप जिलाधिकारी पयागपुर, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक, उप जिलाधिकारी महसी, उप जिलाधिकारी महसी न्यायिक तथा उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा द्वारा गांव-गांव जाकर मेड़बन्दी हेतु लम्बित 142 मामलों का निस्तारण कराया गया है। डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित को यह भी निर्देश दिया गया है कि धारा-24 के सभी वाद ऑनलाइन दर्ज कर लिए जाए तथा लम्बित वादो में समय से सभी सीमांकन आख्या प्राप्त कर राजस्व वादो का समयान्तर्गत निस्तारण कर मेड़बन्दी करा दी जाये ताकि अभियान के उपरान्त कोई भी मेड़बन्दी के प्रकरण लम्बित न रहें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः