महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पावन रामनगरी अयोध्या में आज से भक्तिमय माहौल के बीच अष्टोत्तरशत बाल्मीकि रामायणान्तरगत मूल पाठ सहित श्रीराम कथा एवं श्रीमद्देवीभागवत महापुराण अनुशीलन का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस का श्रवण लाभ लेंगे। कथा व्यास श्री प्रकाशचंद्र जी महाराज देंगे श्रवण लाभ इस पुण्य कथा श्रृंखला का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास श्री प्रकाशचंद्र जी महाराज करेंगे, जिनके मुखारविंद से राम कथा और देवी भागवत की महिमा प्रवाहित होगी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार, 24 अक्टूबर को मंगलाचरण, रामायण महिमा एवं मंगलमयी कथा यात्रा के साथ किया जाएगा। पौराणिक प्रसंगों का होगा वर्णन कथा स्थल पर प्रतिदिन विभिन्न महत्वपूर्ण पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसका क्रम इस प्रकार है। 25 अक्टूबर: शिव विवाह 26 अक्टूबर: श्रीराम जन्मोत्सव 27 अक्टूबर: बाल लीला 28 अक्टूबर: फुलवारी एवं विवाहोत्सव 29 अक्टूबर: वन गमन 30 अक्टूबर भरत चरित्र 31 अक्टूबर सुंदरकांड 1 नवम्बर: राम राज्याभिषेक मुख्य यजमान ललिता शर्मा एंव गिरिराज शर्मा हैं, जिनके संयोजन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। पूरे आयोजन स्थल को भक्ति, भजन और रामनाम के जयघोष से अलंकृत करने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अयोध्या में यह कथा श्रृंखला श्रद्धालुओं के लिए दिव्य और आत्मिक अनुभव का केंद्र बनने जा रही है, जिससे रामनगरी का वातावरण और भी अधिक भक्तिमय हो गया है।