जगतगुरु वल्लभाचार्य जी के यहां अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने किया अयोध्या के राजेश महाराज का सम्मान

 

अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारु शीला मंदिर में मिला रामनवमी ओढ़ाकर आशीर्वाद

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रसिद्ध कथावाचक जगतगुरु वल्लभाचार्य जी महाराज के यहां पधारे परम पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें चारु शीला मंदिर में प्रदान किया गया। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने राजेश महाराज के आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प और रामनवमी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिले इस सम्मान से राजेश महाराज ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर राजेश महाराज ने अयोध्या के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या धाम एक पवित्र धाम है, जिसका कण-कण पूजनीय है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व में अयोध्या की धार्मिक महत्ता और यहां के सेवा कार्यों को विशेष स्थान देने की बात कही।
इस सम्मान समारोह के दौरान शेरा पांडे, पाठक बाबा, प्रदीप महाराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने राजेश महाराज को बधाई दी और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।