मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नानपारा, थाना रामगांव व थाना खैरीघाट में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त आपसी परिवारिक विवादों के प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर व दोनों पक्षों से सम्पर्क करके उन्हें थाने पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दोनों पक्षों को एक दूसरे के साथ आपस में सामंजस्य स्थापित कर परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी ।
इस प्रकार थाना रामगांव द्वारा 01, थाना को0नानपारा द्वारा 01 व थाना खैरीघाट द्वारा 01, कुल 03 पारिवारिक विवादों का निस्तारण करवाते हुये परिवारों को टूटने से बचाया गया।