बस्ती: मुंडेरवा कस्बे में युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपित रितिक पुत्र फूलचंद्र निवासी जगदीशपुर मुंडेरवा के खिलाफ एसएसआई अमरनाथ यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि जगदीशपुर रेवली क्रासिंग के पास खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं एवं लडकियो को देखकर अश्लील गाना गाते हुए अश्लील बातें बोल रहा था। महिलाओं पर फब्तियां भी कस रहा था। इसकी वजह से आने जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियो का शर्मींदगी का सामना करना पड़ रहा था।