विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल
बहराइच । सेवा पखवाड़ा 2025 अन्तर्गत महाराजा सुहेल देव स्मारक स्थल पर आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता एवं बे्रड एण्ड ब्रेक फास्ट एवं होम स्टे 2025 के प्रचार प्रसार तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों का मुख्य अतिथि एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि जूनियर व सीनियर तथा सामान्य वर्ग के लिए आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न आयु वर्ग के चित्रकार/कलाप्रेमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के मैट्रो म्यूजिक एकेडमी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी डाॅ. त्रिपाठी ने सदर विधायक के प्रतिनिधि के साथ मिशन शक्ति फेज-5 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
तीन वर्गों हेतु आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तारा महिला इण्टर कालेज की शगुन गांधी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज की अंशी ंिसह व आर्य कन्या इण्टर कालेज की स्वाति गौतम, सीनियर वर्ग में किसान डिग्री कालेज के बलराम चैधरी, महिला पी.जी. कालेज की अनुप्रिया राव व शकुन्तला मेमोरियल इंजीनियरिंग इन्टीट्यूट की मान्या वर्मा तथा सामान्य वर्ग में शिवांगी राज, आयुष मिश्र व मुस्कान वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनो वर्गों में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को चेक के माध्यम से क्रमशः रू. 51 हज़ार, 21 हज़ार व 11 हज़ार की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह व मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी, प्राचार्य केडीसी विनय सक्सेना, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नागेन्द्र मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, बीडीओ चित्तौरा विजय सिंह, प्रभारी मत्स्य अधिकारी बाबू लाल, निर्णायक मण्डल में आर्यकन्या इण्टर कालेज की शैलेन्द्री कुमारी, गांधी इण्टर कालेज के दीपक कुमार व तारा बालिका इण्टर कालेज की दीक्षा कुशवाहा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन, पर्यटन, ओडीओपी, एनआरएलएम, उद्यान इत्यादि विभागों द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाये गये थे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः