स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएनएल ने मनाया सिल्वर जुबली समारोह 

बहराइच । भारत संचार निगम लिमिटेड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएनएल कार्यालय परिसर में आयोजित रजत जयन्ती समारोह को सम्बोधित करते हुए सहायक महाप्रबन्धक अशोाक कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष 01 अक्टूबर को बीएसएनएल अपना 25 वां स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में पूरे देश में मना रहा है। नई दिल्ली स्थित बीएसएनएल मुख्यालय सहित देश के समस्त परिमंडल कार्यालयों, समस्त व्यापार एवं प्रचालन क्षेत्रों के मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 27 सितम्बर 2025 से ही प्रारंभ कर दिया गया है। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर को ओडिशा के झारसुगड़ा से बीएसएनएल की स्वदेशी एवं स्वनिर्मित 4जी सेवाओं का देशव्यापी लोकार्पण किया गया है और इसी के साथ ही भारत आज वैश्विक स्तर पर उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास 4जी टेक्नोलॉजी के संपूर्ण स्टैक को विकसित करने एवं सफलतापूर्वक उपयोग करने की क्षमता है।

यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिस पर हर एक भारतवासी को गर्व है। आज देश भर में लगभग 1 लाख टावरों को स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर सेवाओं का विस्तार कर दिया गया है और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 4जी सचुरेशन एवं बीओपी-बीआईपी परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 18000 नए टावरों का निर्माण करके क्रियान्वित कर दिया गया है जिससे सुदूर सीमावर्ती गांवों, जंगलों एवं नेटवर्क से अब तक वंचित रहे क्षेत्रों को, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों भारत नेपाल सीमा पर स्थित बीएसएफ और एसएसबी के जवानों को 4जी मोबाइल नेटवर्क मिलना प्रारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल ने अब तक लगभग 6679 4जी टावरों को स्वदेश निर्मित 4ळ के माध्यम से 4जी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन प्रमुख) बीएसएनएल बहराइच अशोक कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रचालन क्षेत्र बहराइच द्वारा 2जी, 3जी व 4जी मोबाइल, फाइबर टू दि होम (फिफ्थ), एयर फाइबर, लीज लाइन, वीपीएन, इन्टरनेट-लीज लाइन इत्यादि सेवाएं अपने उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कॉपर नेटवर्क को फाइबर आधारित टेक्नोलॉजी में परिवर्तित कर दिया गया है श्री वर्मा ने बताया कि .फाइबर टू दि होम (फिफ्थ),सेगमेंट में जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती के 34 स्थानों पर फाइबर एवं 08 स्थानों पर एयर फाइबर की ओएलटी लगाकर अधिकतर तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों तक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं एवं शेष स्थानों को भी यथा-शीघ्र ही इस व्यवस्था से जोड़ दिया जायेगा ।

श्री वर्मा ने बताया कि 250 से अधिक टावरों को स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी में अपग्रेड कर दिया गया है एवं 4जी सचुरेशन एवं बीओपी-बीआईपी परियोजनाओं के अंतर्गत 05 नए टॉवरों का निर्माण करके सलारपुरवा, मुर्तिहा, मौलानापुरवा, ककरदरी एवं हकिमपुरवा ग्रामों में 4जी सेवाओं को क्रियान्वित कर दिया गया है। अन्य 34 टॉवरों के निर्माण के लिए वन विभाग से छव्ब् एवं जिला प्रशासन से ग्राम सभा की निःशुल्क भूमि के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। 07 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

प्रचालन क्षेत्र बहराइच की संचार सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहे इसके लिए बहराइच मुख्यालय को तीन अलग अलग मार्गों से सर्वर से जोड़ा गया है एवं उपभोक्ताओं को हाई स्पीड इन्टरनेट प्रदान करने के लिए ट्रांसमिशन उपकरणों को अपग्रेड किया गया है। लीज लाइन नेटवर्क के माध्यम से प्रचालन क्षेत्र की बैंकों, न्यायिक एवं प्रशाशनिक कार्यालयों, एनआईसी, शैक्षिणिक संस्थानों, एवं औद्योगिक इकाइयों को हाई स्पीड इन्टरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है जिस से जन हित के कार्य सुचारू ढंग से चल सकें ।

भारत नेट परियोजना के अंतर्गत 07 ब्लाकों में गाँव गाँव तक ओएफसी कनेक्टिविटी प्रदान की गयी है जहाँ पर भारत उद्यमी योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं और ये लोग बीएसएनएल से जुड़कर ग्राम सभा में चयनित स्थानों जैसे सचिवालय, स्कूल, आँगनवानी केंद्र सीएससी इत्यादि स्थानों पर इन्टरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करके आजीविका कमा सकते हैं। माह अगस्त एवं सितम्बर 2025 में फ्रीडम प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल बहराइच ने 15000 नए मोबाइल उपभोक्ताओं को जोड़ा।

इस प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न कार्यों को देख रहे अधिकारीगण मुख्यतः श्री डी के चैधरी, मुनीष पाण्डेय, दीपक वर्मा, विजय वर्मा, सुनील जायसवाल, आशीष वर्मा, विनोद आदि एवं एसडीसीऐ से आये जय प्रताप सिंह, संजीव कुमार गाँधी, मनोज सिंह, अजय चैधरी, नरेश मौर्या, ओम प्रकाश, बाबूलाल एवं बीएसएनएल बहराइच के समस्त अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी, फ्रेंचाइजी टीआईपी एवं सम्मानित उपभोक्तागण उपस्थित रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः