बस्ती – आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार में महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति कार्यक्रम
शासन स्तर से महिलाऔर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” विशेष अभियान चलाये जाने हेतु दिशा निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 30/09/2025 को वार्ड नं 6 विंध्यवासिनी नगर के दीना नाथ इन्टर मीडिएट स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 – जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया गया।। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत रूधौली बाजार चेयरमैन मा0 धीरसेन निषाद महोदय जी थे।। जिसमें छात्राओं द्वारा सुन्दर रंगोली, चित्र कला प्रदर्शनी, नाट्य रूपांतरण कर कैसे समाज में लड़किया आगे बढ़ रही है जन जागरूक किया गया।।
नगर पंचायत रूधौली बाजार चेयरमैन कहा गया कि महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा , सम्मान, एवं स्वावलम्बन हेतु 1090,181,1076,1098,1930 इत्यादि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी बच्चों को दिया और यह मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अन्तगर्त महिला सुरक्षा एवं संरक्षण , महिला सशक्तिकरण , जागरूकता, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। स्कूल प्रबन्धक श्री दीनानाथ चौधरी द्वारा अपील किया आइए इस पहल से जुड़ कर जागरूक और सुरक्षित समाज बनाने में योगदान दें। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय, शालिनी पाण्डेय, सृष्टि सिंह शशी मिश्रा, जीतेन्द्र कौल, नगर पंचायत लिपिक संजीव द्विवेदी अपने IEC टीम के साथ मौजूद रहे।।