बस्ती। उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालय तक ले जाने की जिम्मेदारी आप सभी की है, मनोज कुमार सिंह राज्य आपदा सलाहकार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण ने आपदा प्रबंधन, भूकम्प आदि आपदाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया, नोडल / प्रवक्ता डायट कल्याण पांडेय, नोडल /प्रवक्ता डायट अमन सेन के देख रेख में चले तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दुबौलिया ब्लाक से कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र, गिरजेश कुमार, चन्द्रकांत पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, अनुपम मिश्रा, दिनेश कुमार, सरवर जमाल, मो.रियाजुद्दीन, अमरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, मीरा वैश्य की सहभागिता रही।