पौली। ब्लाक क्षेत्र के बाबा कंकड़ेकेश्वर नाथ शिव मंदिर पौली के परिसर में रविवार को प्रगति सेवा संस्थान के बैनर तले नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ड्रग मुक्ति जन अभियान के तहत गांव-गांव में कुछ लोग जाकर एक संदेश दे रहे हैं। इनका कहना है कि जो नशा बेचेगा आने वाले दिनों में समाज से उसका बहिष्कार होगा। जीवन अनमोल है,इसे नशे में न गंवाएं। संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा बेहद जरूरी है। जब लोग शिक्षित होंगे तो नशा से दूर होंगे, नशा लोगों को बरबाद कर रहा है। इसलिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए नशा रूपी दुर्गुण को त्याग कर मानव जीवन एवं मानवता को बचाना है। नशे का आदी शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हो जाता है।
इस मौके पर कमलेश उपाध्याय उर्फ टिल्लू, बाबा, प्रांशु पाल, अंशुमान सिंह, जुबेर अहमद, सुनील सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप पाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, विजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 93