बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) भारत स्काउट और गाइड नेशनल जम्बुरी उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण पांडेय इण्टर कालेज के स्काउट अपने योग्यता के बल पर बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए मैं निरन्तर प्रयासरत हूँ यह विचार योगेश कुमार शुक्ल प्रधानाचार्य श्री कृष्ण पांडेय इण्टर कालेज बस्ती, जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद बस्ती ने व्यक्त किया कहा कि स्काउट गाइड एक जीवन शैली है, एक विचार है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है, मेरे स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मेरी स्काउट की टीम पूरे स्काउट वर्दी में लगातार अभ्यास करते हुए स्काउटिंग की बारीकियां समझने में लगी हुई है, आने वाले दिनों में जनपद, मण्डल, स्टेट और नेशनल स्तर पर विद्यालय के साथ साथ जनपद बस्ती का नाम रोशन करेगी, उल्लेखनीय है कि गतिमान जम्बुरी पंजीकरण अभियान के क्रम में आज जिला सचिव कुलदीप सिंह और ट्रेंनिग काउन्सलर आदर्श मिश्र श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज पहुँच कर जम्बुरी की तैयारी कर रहे बच्चों को जम्बुरी से संबंधित जानकारी देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।