36225000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
153250/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
10097023/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 37846317/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।
न्यायालयों में कुल 2767 मामलों का निस्तारण किया गया।
समस्त प्रशासनिक विभागों में 21970 मामलों का निस्तारण किया गया।
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर जनपद न्यायाधीश श्री मोहन लाल विश्वकर्मा एवं नोडल आफिसर श्री कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 726 मामलों में कुल 37846317/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2767 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 186700/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 36225000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 21352 मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 13 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 63 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 36225000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम श्री रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 155 मामलों का निस्तारण करते हुए 3000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 भूपेन्द्र राय की कोर्ट में 12 मामलों का निस्तारण करते हुए 500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सी0डि0 श्री संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 351 मामलों का निस्तारण करते हुए 7248156/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 4080/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सी0डि0 फास्टैªक सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में कुल 520 मामलों का निस्तारण करते हुए 2848867/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा एन0आई0 एक्ट के तहत 6900000/- रूपये का सेटलमेण्ट कराया गया, इसके अलावा 55650/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 मिमोह यादव की कोर्ट में कुल 401 मामलों का निस्तारण करते हुए 109700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती भारती तयाल की कोर्ट में कुल 378 मामलों का निस्तारण करते हुए 14875 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया तथा एन0आई0 एक्ट के तहत 50000/- रूपये का सेटलमेण्ट कराया गया। अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 6 मामलें का निस्तारण करते हुए 600/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 नरेन्द्र कुमार यादव की कोर्ट में कुल 109 मामलों का निस्तारण करते हुए 5690/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 340 मामलों का निस्तारण करते हुए 7200/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 फास्ट्रैक श्री अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 414 मामलों का निस्तारण करते हुए 280 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 01 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, डी0जी0सी0 विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, संतोष यादव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी समेत तमाम कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।