भाजपा नेता के पहल पर मृदा परीक्षण कर्मियों का बढ़ा मानदेय

– संविदा कर्मियों ने खुशी जाहिर कर  व्यक्त किया आभार
कुदरहा, बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सागर त्रिपाठी की पहल पर मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के  मानदेय वृद्धि की सस्तुति शासन द्वारा किया गया है। मानदेय बढ़ने की खबर मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को संविदा कर्मचारी भाजपा नेता प्रेम सागर त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बुके व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
     लंबे समय से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला कार्यरत संविदा कर्मी सनातन देव त्रिपाठी, घनश्याम, सूर्यनाथ आदि मानदेय पढाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। इसी क्रम में 20 दिन पूर्व संविदा कर्मियों ने बस्ती जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सागर त्रिपाठी मानदेय बढ़ाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा था। जिसका संज्ञान लेते हुए श्री त्रिपाठी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही से भेंट कर मानदेय में वृद्धि करने का अनुरोध किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा मानदेय बढ़ाने की संस्तुति की।
     प्रेम सागर त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कार्यरत संविदा कर्मी मानदेय बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर अवगत कराया।  मंत्री जी ने मामले को प्रमुखता से संज्ञान में लिया और मानदेय में पांच से दस हजार तक की वृद्धि की संस्तुति हुई।