अयोध्या।ग्राम सरायराशी, थाना महाराजगंज अंतर्गत चौकी पुरा बाज़ार क्षेत्र की रहने वाली मीना निषाद पत्नी गुरु प्रसाद पति से नाराज़ होकर घर से निकल आई थीं। वह सुबह से ही सरयू घाट पर भटक रही थीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पूरी व्यथा पुलिस टीम को बताई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात्रि लगभग 9:20 बजे डायल कंट्रोल को सूचना दी गई। तत्परता दिखाते हुए अयोध्या जल पुलिस ने महिला को सुरक्षित सुपुर्द किया।इस कार्रवाई में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल मेहर सिंह तथा कांस्टेबल लालमणि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जल पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से महिला सुरक्षित बचाई जा सकी और परिजनों को बड़ी राहत मिली।