देवरिया गंगा गांव को मिला सामुदायिक हाल का तोहफ़ा 

विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह एवं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शिलान्यास

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर:खलीलाबाद ब्लॉक के देवरिया गंगा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह की पहल पर सामुदायिक हाल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर सामुदायिक हाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संतोष सिंह (सदस्य विधान परिषद) ने कहा कि “गांव की असली ताक़त उसकी एकजुटता और सामाजिक सद्भाव है। सामुदायिक हाल का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीणों की जरूरतों और सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव का हर गरीब और असहाय व्यक्ति भी अपने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम बिना किसी आर्थिक बोझ के कर सके।”

 

वही इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि “देवरिया गंगा गांव को यह हाल मिलने से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब किसी को अपनी बेटियों की शादी या सामाजिक कार्यक्रम के लिए भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर गांव को ऐसी सुविधाओं से जोड़ा जाए जिससे लोगों का जीवन सरल और सम्मानजनक बन सके।”

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगानी सिंह कहा –”गांव की आधी आबादी गरीब और असहाय लोगों की है। पहले उन्हें शादियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए भारी भरकम टेंट का खर्च उठाना पड़ता था। अब यह सामुदायिक हाल उनके लिए वरदान साबित होगा।”

 

वही इस अवसर भाजपा युवा नेता सुधांशु सिंह ने कहा –”सामुदायिक हाल की सौगात से गांव के लोगों का बोझ कम होगा। यह कदम निश्चित ही गरीब और असहाय परिवारों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने दोनों अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया और इस पहल को गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर अमर राय, प्रवक्ता देवेंद्र पांडे भोला प्रधान, मिंकु सिंह प्रधान, तामा प्रधान, मंझरिया गंगा प्रधान ,ब्रह्मानंद, महादेवा प्रधान, शहित तमाम लोग मौजूद रहे।