बस्ती : कप्तानगंज विकासखंड के 10 ग्राम पंचायत के 33 राजस्व गांवों को मिलकर 2020 में नगर पंचायत का दर्जा पाने वाला कप्तानगंज अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भी चयनित हो गया है । जिससे अब इस नगर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं के विकास लिए वित्तीय वर्ष 2026 27 से सरकार द्वारा अतिरिक्त धन भी उपलब्ध कराया जाएगा । इस उपलब्धि से लोग गदगद हैं ।शासन की ओर से मिली स्वीकृति में छोटी नगर पंचायतों के विकास की योजना बनी है जिसमें छोटी नगर पंचायतों की जनसंख्या कम होने के कारण 14 वें वित्त और अवस्थापना निधि से इतनी धनराशि नहीं मिल पाती है कि उनका संपूर्ण विकास हो सके। इसी को आधार बना पर पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना शुरू की गई है।
इसमें आगामी 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करनी होती है। इसी क्रम में डीएम की ओर से नियुक्त आर्किटेक्ट या टाउन प्लानर नगर पंचायत कप्तानगंज के विकास की योजना तैयार करेंगे। नवसृजित मधुबन नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित होने से शासन से अतिरिक्त बजट मिलेगा जिससे विकास कार्य होंगे। धनाभाव के कारण नगर पंचायत का अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। -शिव प्रकाश सिंह, ईओ, नगर पंचायत कप्तानगंज।