अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन मे साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरुकता अभियान व साइबर अपराधों में की जा रही त्वरित कार्यवाही के क्रम में शिकायतकर्ता मिठाई लाल पुत्र सुनील कुमार निवासी पकड़ी भोजपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर ,जो किराने की दुकान चलाते है , के द्वारा साइबर क्राइम थाना अम्बेडकरनगर पर मु0अ0स0 -20/2025 धारा 316(2),318(4) BNS व 66 IT ACT पंजीकृत कराई गई, जिसमे वादी द्वारा अपने साथ हुये 100000/- रुपये के साइबर ठगी के बारे मे अवगत कराया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते से डेबिट धनराशि को बेनेफिशियरी के खाते मे होल्ड कर विधिक कार्यवाही करते हुये उक्त शिकायतकर्ता की 100000/-(एक लाख) रुपये की धनराशि वादी के खाते मे वापस करायी गयी।
इस सफलता के लिए शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों ने साइबर क्राइम थाना अंबेडकर नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया, प्रसन्नता जाहिर की ।
किसी अनजान व्यक्ति से खाते की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर कॉल करें व cybercrime.gov.in शिकायत पंजीकृत करते हुए शिकायत संख्या के साथ अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें।