हाई टेंशन लाइन से टकराने से 11 लोग हुए घायल, जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच घटनास्थल/अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल,सभी घायलों स्थिति सामान्य ,बेहतर इलाज हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना नवाबगंज बहराइच क्षेत्र में जन्माष्टमी सम्बन्धित मूर्ति विसर्जन के लिए तैयार खड़े ट्रेक्टर पर झंण्डे की पाइप के हाई टेंशन लाइन से टकराने से 11 लोग हुए घायल, जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच घटनास्थल/अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल,सभी घायलों स्थिति सामान्य ,बेहतर इलाज हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 22.08.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के निम्नहारा में आयोजक के द्वारा रखी गयी श्री कृष्ण की मूर्ति बर्रोहघाट थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती विसर्जन के लिए तैयार ट्रैक्टर ट्राली में बैठे बच्चो द्वारा ट्राली में रखे स्ट्रील के पाइप में लगे झंडे को अचानक उपर उठा दिया गया जिससे झंडा बिजली के तार में छू जाने के कारण बिजली का करेंट उतरने से कुल 11 लोग करंट से घायल हो गये ,ड्यूटी में लगे पुलिस बल द्वारा तत्काल घायलों को इलाज हेतु सीएचसी चर्दा(अस्पताल )भेजा गया जहां समस्त घायलों का उपचार चल रहा है तथा एक घायल को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बहराइच रिफर किया गया है।

जिलाधिकारी बहराइच महोदय अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बहराइच व अन्य अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा घटनास्थल व अस्पताल का निरीक्षण कर घायलों का हाल पूछा तथा बेहतर इलाज हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।