क्षत्रिय जिला सम्मेलन 24 अगस्त को दुर्गा माता मंदिर बढ़नी मोड़ पर

 

प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

मोहनगंज/प्रतापगढ़। रजिस्टर्ड संस्था भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के तत्वाधान में क्षत्रिय जिला सम्मेलन प्रतापगढ़ का आयोजन 24 अगस्त 2025 रविवार को 11 बजे मोहनगंज क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के पास दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन बिन्दुओं पर चर्चा होगी। समाज के गौरवशाली अतीत पर ,अक्तूबर माह के अंत में होने वाले शताब्दी पूर्वाजीय क्षत्रिय सम्मान समारोह के भव्य आयोजन पर और संस्था का प्रतापगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री लव सिंह गहलौत एडवोकेट, राजेंद्र बहादुर सिंह (शेखर) संरक्षक,
डाक्टर गुरु भगत सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डाक्टर महेश सिंह जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रतापगढ़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाo चंद्रभान सिंह कछवाह, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह कछवाह एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी व स्वाभिमानी क्षत्रिय गण।
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम आयोजक यशवंत सिंह झूलावाले राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था ने दिया है।