प्रतापगढ़ में कुएं में गिरने से किसान की मौत धान की फसल देखने जाते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। धान की फसल देखने गए 70 वर्षीय किसान भगवानदीन की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे भगवानदीन अपने खेत में धान की फसल देखने निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से लगभग 500 मीटर दूर एक बिना मुंडेर वाले कुएं के पास उनके चप्पल और अंगोछा मिले। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से कटिया के जरिए खोजबीन शुरू की। रात करीब 1 बजे उनका शव कुएं से बाहर निकाला गया। थाना अध्यक्ष रानीगंज प्रभात कुमार ने बताया कि पैर फिसलने से कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक भगवानदीन के पत्नी और पुत्र नहीं थे। उनके दो भाइयों में से एक वासदेव की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने भतीजे और भतीजे की पत्नी के साथ रहते थे। इस दुर्घटना से परिवार में शोक की लहर है।