जनपद संत कबीर नगर ब्लॉक सेमरियावा के रायपुर छपिया उर्फ ठोका के प्रधान प्रतिनिधि मुख्तार अली उर्फ बबलू ने बताया कि हमारे ग्राम सभा में प्रधान उम्मीदवारों द्वारा मेरे सरकारी कामकाज में बाधा डाली जा रही है उन्होंने मीडिया के माध्यम से यह बताया कि विगत 4 वर्षों में मैंने जो ग्राम सभा के विकास के लिए कार्य किया उससे भयभीत होकर विरोधी मेरे ऊपर तरह-तरह का आरोप लगा रहे हैं और जांच करवा रहे हैं फिर भी मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है मैं अपने मुकाम पर पहुंचने का जो मुहिम जारी रखा हूं उसे हर हाल में अंतिम समय तक जारी रखूंगा, उन्होंने कहा कि विकास की गंगा बहती रहेगी ,उन्होंने बताया कि विरोधी चाहे जितनी मेरी जांच करवा ले लेकिन मैं ग्राम सभा के विकास के लिए कोई भी काम बाकी नहीं रखूंगा और हमेशा पहला करता रहूंगा ।पत्रकार ओंकार चतुर्वेदी के माध्यम से उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल दूसरे के पांव खींचने में लगे रहते हैं और वह वर्तमान समय में प्रधान पद की उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे हैं उन्हीं के द्वारा मेरे यहां जांच कराई जा रही है ।संत कबीर नगर से ओकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट।