जनपद बस्ती में द्वितीय फेज के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का ओरिएंटेशन सम्पन्न

 

 

बस्ती। जनपद में द्वितीय फेज में चयनित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) का ओरिएंटेशन कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे क्रियाकलापों में सक्रिय योगदान देगी तथा व एस आर जी के साथ टीम बिल्डिंग करेगी जिससे जिले की रेटिंग प्रदेश स्तर पर और बेहतर आएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सकारात्मक शैक्षिक परिवेश एक टीम के रूप में स्थापित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप, संदर्शिका एवं तालिका पर विस्तार से ओरिएंटेशन कराया। वहीं एसआरजी अंगद प्रसाद पांडे ने विभागीय आदेशों, कार्य दायित्व और दीक्षा एप पर जानकारी दी। चर्चा उपरांत खुले सत्र में प्रश्नोत्तर के माध्यम से नवनियुक्त ARP की शंकाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में एमआईएस समन्वयक ईश्वर पांडे ने नवनियुक्त आरपी को टेक्नो फ्रेंडली बनने के गुर सिखाए तथा एमआईएस इंचार्ज संजय श्रीवास्तव ने एनबीएमसी पोर्टल पर डाटा एनालिसिस की प्रक्रिया समझाई।
नवनियुक्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन जनपद के विभिन्न विकास खंडों में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषय के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से – सर्वेन्द्र नाथ पाण्डेय, डा. रविशंकर मिश्र, मुबारक अली, राम गोपाल, दिलीप कुमार, बब्बन प्रसाद पाण्डेय, अमित कुमार मिश्र, जयप्रकाश चौधरी, आज्ञा राम वर्मा, गिरिजाबक्श सिंह, श्याम जी, गिरजेश कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार गोस्वामी, ज्ञानचन्द्र तिवारी, राहुल सिंह, मनीष कुमार, हरिकृष्ण उपाध्याय, अभिषेक शुक्ला, राजीव कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा, अंकित कुमार सिंह, अखण्ड प्रताप नारायण सिंह, आनन्द कुमार पाण्डेय, अपूर्वा चौधरी, अवध नारायन, शिवनन्दन मिश्र, जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार, जैनेन्द्र प्रताप सिंह, ओंकार नाथ, ओम प्रकाश शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक अमित मिश्रा व स्वप्निल श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।