कुदरहा, बस्ती। आकांक्षी ब्लाक कुदरहा के परमेश्वरपुर गांव में एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष शेषराम वर्मा व ग्राम सेवा के कार्यक्रम के प्रमुख शिद्धालिंगेश बी ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शेषराम वर्मा ने कहां कि एसबीआई कैपिटल मार्केट्स सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इन ग्राम पंचायतो के लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। आगामी समय में यह गांव आदर्श गांव के रूप में जाना जाएगा।
ग्राम सेवक कार्यक्रम के प्रमुख शिद्धालिंगेश बी ने बताया कि यह पल ग्राम स्वराज की अवधारणा पर आधारित है जिसमें समुदाय स्वयं अपने विकास की जिम्मेदारी लेता है। ग्रामवासी सक्रिय सहभागिता निभाएं जिससे कार्यक्रम सफल हो सके। पहले दौर में परमेश्वरपुर, परसांव, पिपरपाती, भिटौरा, चैनपुर उर्फ कौलफुरा में कार्य शुरू किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन सुविधा संस्था के सीईओ दीपक पांडेय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
परमेश्वरपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर युवा प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ तीन मोबाइल सेवा जिसमें एसबीआई संजीवनी एम्बुलेंस, शालिहोत्र एक्सप्रेस मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा व स्वच्छता साथी कचरा संग्रहण वाहन का शुभारंभ हुआ। गांव के अंतिम व्यक्ति को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मल्लू पाल, भारत यादव, अविनाश कुमार, दीपक द्विवेदी, कमल, दिनेश, अमृत लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 496