बस्ती। नाबालिक बच्चों के देख रेख संरक्षण के लिए गठित न्याय पीठ बाल कल्याण समिति (सी डब्लू सी ) के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा की अगुवाई मे चार सदस्यों की टीम ने बुधवार को बस्ती जिला कारागार का निरिक्षण किया, और जेल के अधिकारीयों से वार्ता किया। जेलर राजीव कुमार ने सी डब्लू सी चीयर पर्शन को बताया की इस समय जेल मे एक भी बच्चा आवासित नही है। नाबालिक बच्चों की सुधि लेने जेल पहुचे अध्यक्ष के साथ न्याय पीठ के सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने बताया की प्रदेश सरकार नाबालिक बच्चों की देख रेख के लिए अत्यंत गंभीर है,जेल मे सजा काट रही बंदी माताओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी कई बार जेल मे ही आवासित हो जाते है,जबकि उनके द्वारा किसी प्रकार का अपराध कारित नही किया गया होता है,0से लेकर 6 वर्ष के बच्चों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सरकार और उच्च न्यायलय के दिशा निर्देश भी आते रहते है,अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया की माननीय उच्च न्यायलय के दिशा निर्देश पर जेल मे माता के साथ आवासित बच्चों के लिए चाइल्ड केयर प्लान बनाया जायेगा, और उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समपोषण की योजना बद्ध देख रेख की जायेगी, यदि बच्चे का आधार कार्ड जैसे पेपर न बने हो तो उसके लिए भी सी डब्लू सी संबंधित को आदेशित करके उसका काम करवाने का कार्य करेगी।