उत्तर प्रदेश में 15 लोकपालों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

लखनऊ(। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदन के उपरांत उत्तर प्रदेश शासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के अंतर्गत नियुक्त 15 लोकपालों का कार्यकाल पुनः एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। संबंधित आदेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।कार्यकाल बढ़ाए गए लोकपालों में विजय कुमार (प्रयागराज), धनन्जय कुमार राय (बलिया), दिवाकर त्रिवेदी (लखीमपुर खीरी), पवन कुमार लाल (संतकबीरनगर), विनीता पाण्डेय (मऊ), नवीन कुमार (गोरखपुर), आनन्द उपमन्यु (बलरामपुर), गंगा सिह सेगर (जालौन), राकेश कुमार श्रीवास्तव (कुशीनगर), लक्ष्मी श्रीवास्तव (बाराबंकी), डॉ. अरविन्द प्रताप सिह यादव (सीतापुर), महेंद्र विक्रम सिह (सुल्तानपुर), राज कुमार श्रीवास्तव (अयोध्या), गीता देवी (गाजीपुर) और शिवपूजन सिह (चित्रकूट) शामिल हैं।शासनादेश के अनुसार, लोकपाल भारत सरकार की गाइडलाइन (20 मार्च 2023) के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंगे और राज्य सरकार को त्रैमासिक एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। किसी प्रकार की असंतोषजनक गतिविधि या प्रदर्शन होने पर लोकपाल को हटाने का अधिकार राज्य सरकार को सुरक्षित है।लोकपालों के कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि योजना के अंतर्गत शिकायतों का उचित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।