मुक्ति का मार्ग है स्वच्छ मन कीजिए -लाल प्रताप व्यथित
दुश्मन की छाती चीर फाड़ में भारत माता लिख दूंगा _यज्ञ कुमार सिंघम
आर एन एस प्रतापगढ़! सगरा सुन्दरपुर क्षेत्र के काछा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों नेअपनी रचनाओं के माध्यम से वीर बलिदानियों को याद किया। चंद्रशेखर विकास की वाणी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके बाद रूबी तिवारी, लाल प्रताप व्यथित, इंदु भाल इंदु, अनूप त्रिपाठी, यज्ञ कुमार सिंघम, अरुण रत्नाकर, अर्जुन साहू, सुशील यादव, अमित शुक्ल, आचार्य संतोष मिश्र यज्ञ कुमार सिंघम, हरिवंश शुक्ल, अनूप त्रिपाठी ने देश भक्ति से ओत प्रोत अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को देश भक्ति के रंगों में रंग दिया। समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वामी नाथ शुक्ल,राजा राणा सूबेदार सिंह,संजय शुक्ल की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सच्चिदा नन्द तिवारी तथा संचालन आशुतोष दीपक ने किया । इस अवसर पर चंद्रशेखर शुक्ल,अरुण रत्नाकर, अर्जुन साहू, इंदुभाल इंदु, आशुतोष दीपक, लाल प्रताप सिंह ,लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, श्याम मणि शुक्ल,पुरुषोत्तम सोनी, पवन कुमार शुक्ल गोलू, सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रखर शुक्ल, प्राण नाथ यादव, अरविन्द यादव संतोष त्रिपाठी, गोविंद शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, पवन यादव, अजय राय,प्राणनाथ यादव, प्रखर शुक्ल अनिल विश्वकर्मा सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।आभार आयोजक अनूप त्रिपाठी संयोजक हरिवंश शुक्ल शौर्य ने किया