रक्षाबंधन पर चंद्र द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य समारोह, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारा

अयोध्या। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी के सौजन्य से चंद्र द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग, जिसमें चंद्रमा, नागराज और गंगा जी का प्राकृतिक स्वरूप विराजमान माना जाता है, की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

पूजा-अर्चना का संचालन आचार्य करुणा निधान गर्ग के नेतृत्व में विद्वान पुजारियों विजय शास्त्री, प्रदीप शास्त्री और राहुल शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान से किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य अयोध्या की समृद्धि, सुरक्षा और जनकल्याण के लिए मंगलकामना करना रहा।

समारोह के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंदों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अयोध्या के नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्षाबंधन के इस पावन अवसर को सामाजिक एकता और सेवा भावना के साथ मनाया।