पौली । पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत पौली और गौवापार में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल लगी। सबसे अधिक मामले फेमिली आईडी,आवास ,आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि,पेंशन राशनकार्ड ,जल निकासी ,और शौचालय से संबंधित आये।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से एडीओ एजी दयाराम यादव ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया और आवास, पेंशन , सम्मान नीधि के जो मामले आये समस्या सुन कर निस्तारण किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को फेमिली आईडी कार्ड बनवाने को लेकर विशेष जोर दिया गया और यह भी कहा गया कि समय से यदि फेमिली आईडी नहीं बनवाया गया तो बात में तमाम सरकारी योजनाओं से संचित भी होना पड़ सकता है।
इस मौके पर राजेश कुमार यादव, रमाकांत,अताउलहक , रोहित कुमार अशोक हरा नमन सलवा अंजुम इकबाल आशीष सहित तमाम लोग मौजूद रहे