सब इंस्पेक्टर आशा तिवारी को रामजन्मभूमि थाने में दी गई भावभीनी विदाई

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर आशा तिवारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को थाने में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में थाने के समस्त स्टाफ ने सब इंस्पेक्टर आशा तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सब इंस्पेक्टर आशा तिवारी को अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं दीं और सभी उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। यह समारोह आशा तिवारी की समर्पित सेवा के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिसमें सहकर्मियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।