– गांव के महिला व पुरुषों ने सीखा योगा
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के भिटौरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसबीआई फाउंडेशन व सुविधा संस्था द्वारा सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के महिला व पुरुषों ने योग कर उसके गुणों को जाना।
योग विशेषज्ञ कुमारी सोनू यादव ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित तमाम योगासन करा कर उसके बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साथ सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास करने की शपथ दिलायी।
परियोजना प्रबंधक अविनाश शर्मा ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हम सबको इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
गांव के दिनेश कुमार, अमृत लाल, सुशीला, अजय, खुशबू, राधिका, महिमा, पुष्पा, कंचन, आशा, निशा, किरन, अनुपम, रविन्द्र, उमेश पाल, महेश, शिवानी, सनी, अनिल, राजेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 310