सूर्या45 के शीर्षक से उठा पर्दा, सूर्या की अगली फिल्म करुप्पु का प्री-लुक पोस्टर भी रिवील

सूर्या की 45वीं फिल्म का नाम करुप्पु है। आज निर्माताओं ने निर्देशक आरजे बालाजी के जन्मदिन पर फिल्म का प्री-लुक पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म का अस्थाई नाम सूर्या45 है। अब इस फिल्म का नाम करुप्पु ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है।
फिल्म का पोस्टर लाल रंग है। इसमें एक साइड में एक घोड़े की धूंधली तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिस पर एक घुड़सवार दिखाई दे रहा है। साथ ही पोस्टर के बीच में एक शख्स खड़ा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में एक खतरनाक हथियार दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि यह शख्स सूर्या ही हों।
सूर्या को आखिरी बार फिल्म रेट्रो में देखा गया था, जो ज्यादा सफल नहीं हुई। इस फिल्म को आरजे बालाजी डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करुप्पु में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं।
निर्माताओं ने फिल्म करुप्पा का पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, गर्व और उत्साह के साथ, हम सूर्या45 का शीर्षक प्रस्तुत करते हैं। करुप्पु। एक ऐसा नाम जो हमारी कहानी की आत्मा को दर्शाता है, जिसे दिल, भावना और उद्देश्य ने आकार दिया है। प्तकरुप्पु। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के निर्देशक को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हमारे निर्देशक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आरजे बालाजी।
००