भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियाँ, सेवा–सुशासन–सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बस्ती के 26 मंडलों में से 11 मंडलों में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। शेष 15 मंडलों में यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित किए जाएंगे।
इन संकल्प सभाओं में भाजपा के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, सुरक्षा, राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रमुख मंडलों में हुए कार्यक्रम और उपस्थित अतिथि गौर मंडल में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं सुनील सिंह, बनकटी मंडल में ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे एवं अभिषेक कुमार, कुदरहा मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी एवं जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना, परसा मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह एवं विनय शंकर मिश्र, सोनहा मंडल में सतेन्द्र सिंह भोलू एवं अभिनव उपाध्याय, सल्टौआ मंडल में पुष्करादित्य सिंह एवं सुमन सिंह, साऊँघाट मंडल में अनूप खरे एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, बहादुरपुर मंडल में पूर्व विधायक रवि सोनकर एवं अरविंद पाल, कलवारी मंडल में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा एवं बालकृष्ण तिवारी पिंटू, हर्रैया मंडल में जिला मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह एवं हरिद्वार मिश्र अथिति के रूप में मौजूद रहे।
वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, जन सेवा, गरीब कल्याण, और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने एस-400 मिसाइल प्रणाली, ब्रह्मोस, तेजस लड़ाकू विमान और आईएनएस विक्रांत जैसी स्वदेशी तकनीकों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि “आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते”।
जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों का जीवन आसान हुआ है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए बताया कि यह सरकार सीमा पार भी आतंक का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
इस मौके पर जटाशंकर शुक्ल, मनीष सिंह, शिवचरण जायसवाल, मनोज पाठक, राजेश कमलापुरी, रामकुमार चौरसिया, सुजीत सोनी, कमेन्द्र चौहान, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय, संजय चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरि, मनोज सिंह, शक्तिदीप पाठक, विजय शंकर तिवारी, विजय कुमार कसौधन, सुधाकर पांडेय, बलराम तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, जनार्दन शुक्ला, उमाशंकर ओझा, विजय शंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लाभार्थीजन उपस्थित रहे।