बस्ती / चिलमा बाजार।स्थानीय बाजार चिलमा में काशी प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान पर ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का अयोजन बड़े श्रद्धा-भाव से किया गया। भंडारे स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजन और अर्चन के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लिया।श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से प्रसाद वितरण, पूजन व्यवस्था और बैठने के लिए समुचित प्रबंध किए गए थे।भक्तों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, छोला, दाल,चावल, बूंदी समेत विभिन्न पारंपरिक व्यंजन वितरित किए गए, जिसे सभी ने श्रद्धा और प्रसन्नता के ग्रहण किया।आयोजक कर्ता काशी प्रसाद गुप्ता व सहयोगियों ने बताया कि।इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने श्री हनुमान जी से सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।इस अवसर पर शिवम गुप्ता,संतोष कुमार, शिवम दुबे,अंशु सिंह,
आकाश अग्रहरी, गोलू,सुमित अग्रहरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।