बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुविधा संस्था व एसबीआई फाउंडेशन द्वारा ग्राम सेवा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में पंचायत भवन पर पौध रोपण कर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चो ने चढबढ कर हिस्सा लिए।
सुविधा संस्था के परियोजना प्रबंधक श्री अविनाश शर्मा, मनोज धौलाखंडी व ग्रामीणों ने पौध रोपड किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि शरीर को जितना आवश्यक भोजन व पौष्टिक आहार लेना है उससे अधिक पौध रोपण करना है। प्रकृति हमारी धरोहर है, इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग लगाओं और खुद रखवाली करों। इसके लिए ग्रामीणों को शपथ भी दिलाया।
पंचायत भवन पर रेमेडियल क्लास के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चित्र बनाया और बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। गांव में रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता संदेश का नारा लगाते हुए जागरुक किया।
कार्यक्रम में मनोज धौलाखंडी, दिनेश कुमार, अमृत लाल, रविन्द्र, वीरेंद्र, अनुपम, आशा, कंचन, किरन, निशा, राधिका, खुशबू, पुष्पा, महिमा सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।