विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने किया वृहद वृक्षारोपण 

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बुधवार को विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाए और छात्राओं ने मिलकर फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ सहभागिता निभाई।

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने कहा,

“आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम पर्यावरण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि शुद्ध हवा और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।”

उन्होंने यह भी अपील की कि पौधारोपण केवल एक दिन की औपचारिकता न होकर वर्षभर की आदत बने। मुस्लिमा खातून ने लोगों को संदेश देते हुए कहा,

“हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। यही हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकता है।”

इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनसमूह में पर्यावरण को लेकर उत्साह और जागरूकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।