विश्व शांति के लिए 21 दिवसीय पंच अग्नि धूनी तपस्या प्रारंभ

प्रयागराज।ज्ञविश्व शांति के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महामंत्री एवं संरक्षक श्री पंचनाम जूना अखाड़ा श्री महंत हरि गिरि जी महाराज एवं सभापति श्री प्रेम गिरि जी महाराज के सानिध्य में 21 दिवसीय पंच अग्नि धूनी तपस्या प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम के आयोजक कर्ता श्री श्याम सेवा ट्रस्ट एवं समस्त भक्तगण हैं। कार्यक्रम में संगीतमय में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, श्री सतचंडी महायज्ञ आदि का आयोजन किया जाएगा।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी सुमेरु मठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, थाना पति जूना अखाड़ा प्रयागराज महंत पवन नंदन गिरी जी महाराज, पंच अग्नि तपस्या कर्ता साध्वी नागा संन्यासी श्री महंत स्वामी श्री पद्मेश्वरी गिरी जी महाराज,
प्रयागराज सचिव जूना अखाड़ा
 स्वामी श्री विक्रमानंद जी महाराज फलारी बाबा, कथा वाचक योगी सत्यम जी महाराज श्रीधाम वृंदावन, श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी माधव दास जी महाराज उपस्थित रहे।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सानिध्य में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री महंत स्वामी श्री पद्मेश्वरी  गिरी जी महाराज ने आज द्वितीय दिवस से
 पंच अग्नि ध्वनि तपस्या पर विराजमान हुई। शंकराचार्य नरेंद्र आनंद सरस्वती जी महाराज ने पूजन कर नागा साध्वी जी को पंचध्वनि तपस्या पर विराजमान किया।