बी ए प्रथम और एम ए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ – प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) महिला महाविद्यालय, बस्ती की प्राचार्या प्रो. सुनीता के मार्ग दर्शन में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में बी ए प्रथम वर्ष और एम ए प्रथम वर्ष में प्रवेश समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से रहा है। पंजीकरण की तिथि 01 मई से 31 जून तक निर्धारित की गई है। नव प्रवेशी छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखने हेतु महाविद्यालय में छात्र हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
मीडिया प्रभारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने बताया कि एम ए समाज शास्त्र,प्राचीन इतिहास,गृह विज्ञान तथा बी ए में समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास, हिन्दी,शारीरिक शिक्षा,अर्थ शास्त्र,भूगोल, राजनीति शास्त्र,संस्कृत,गृह विज्ञान,संगीत,उर्दू,शिक्षा शास्त्र,विषय में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रहा है। बी ए और एम ए में प्रवेश की इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के कार्यालय में आ कर किसी भी कार्य दिवस में प्रवेश ले सकती है।