ए बी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा के कक्षा 10 और कक्षा 12 के फर्स्ट फाइव टापर को सर्टिफिकेट, मेडल, शील्ड देकर किया प्रोत्साहित व सम्मानित 

नौतनवां (महराजगंज) नौतनवां के रिलायंस ट्रेंड्स शो रूम पे अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। जिस में एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा के कक्षा 10 और कक्षा 12 के फर्स्ट फाइव टापर को सर्टिफिकेट, मेडल, शील्ड देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया। बच्चे अपने माता-पिता के साथ आये और सबने इस पल को यादगार बनाया। स्कूल की डायरेक्टर अंजली, प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह, टीचर्स आकाश, आदित्य, प्रतिभा व सुजाता थे। रिलायंस के स्टोर मैनेजर पप्पू चौधरी और अन्य स्टाफ कार्तिक, दुर्गेश, सतरजीत आदि थे। स्टोर मैनेजर पप्पू चौधरी ने सभी का स्वागत किया और रिफ्रेशमेंट कराकर सबका धन्यवाद किया। डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों, पेरेंट्स और समस्त रिलायंस टीम का धन्यवाद देते हुये कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे मोटीवेट होते है। बच्चे पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट फील करते है। प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हे निरंतर मेहनत करने के लिये कहा। बच्चों में माधुरी अनुराग, सुप्रिया,अक्षय, नितीश, अभिनव, रवि कांदू, मुस्कान, वैष्णवी और अंश थे।