बस्ती: शासन के निर्देश के क्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म शती पर महिलाओं को सम्मानित करने के क्रम में गुरुवार को कप्तानगंज विकासखंड के सभागार में समारोह पूर्वक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कल 10 महिलाओं को आवास की प्रतीकात्मक चाबी देकर पूर्व विधायक क चंद्र प्रकाश शुक्ल ने सम्मानित किया । अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण व सामाजिक समरसता की जो मिसाल अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के सामने प्रस्तुत की वह अपने आप में अद्वितीय है । हर महिला को अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए उसे अपने क्रियाकलापों में उतारने का हर संभव प्रयास करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को अपनी प्रतिभा के अनुसार समाज के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए । सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारे देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है । और तो और सेना में शामिल होकर अपने शौर्य का परिचय दे रही है । खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विकासखंड की विकास योजनाओं पर भी चर्चा किया । इस दौरान मोहन मोदनवाल, अनीता अग्रहरि ,गजेंद्र त्रिपाठी ,गौरव मणि त्रिपाठी ,हरेंद्र तिवारी , सर्व देव दुबे, सुशील कुमार, कृष्ण रतन त्रिपाठी, मंजू वाला, प्रशांत खरे ,पियूष चौधरी, उपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे ।