ग्राम पंचायत हीड़ी पकड़िया में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन

अम्बेडकर नगर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश/ प्रभारी मंत्री अंबेडकर नगर गिरीश चंद्र यादव के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत ग्राम पंचायत हीड़ी पकड़िया में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह की उपस्थिति में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा ग्राम वासियों से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिस पर उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा सकारात्मक उत्तर दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर योजना से वंचित लाभार्थियों का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाए। जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ पहुंचाए लाभार्थियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

इस दौरान प्रभारी मंत्री, विधायक कटेहरी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया तथा आईसीडीएस के चार गर्भवती महिलाओं को गोद भराई तथा चार बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।