बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज बस्ती में समर कैम्प के आयोजन के अन्तर्गत छात्रों को योग एवं प्रणायाम कराया गया। तत्पश्चात यातायात अधिकारी श्री निवास तिवारी ( एस आई ) द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि यातायात के नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। श्री निवास ने साइबर क्राइम के बारे विस्तृत से जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय में सहयोगी अध्यापिकाएं भी अलसबा , आरिफा खातून, कु० नाजिया खातून और समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहे।