बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में समर कैम्प का आयोजन

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज बस्ती में समर कैम्प का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें छात्राओ ने रंगोली, योगा, मिट्टी से बने खिलौने सहित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से छात्राओ को बहुत कुछ सीखने एवं समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कैम्प में म्यूज़िकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता, योगा आदि शामिल किया गया है। समर कैम्प में माटी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए बच्चों को शेर, कबूतर, हाथी, घोड़े व वर्तन निर्माण की कला सिखाई। आकृति निर्माण से पूर्व मिट्टी निर्माण की कला सिखाई गई।

इस कार्यक्रम में अलशिबा, आरिफा खातून, नाजिया खातून आदि मौजूद रही।