बस्ती – विश्व योग दिवस की तैयारी को लेकर के महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने विद्यालयों और हेल्थ क्लबो में योग जागरण शिविरों के माध्यम से 21 जून विश्व दिवस के दिन शिवहर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती में प्रातः 6बजे योग करने का निमंत्रण देना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में योग शिक्षिका श्रीमती रश्मि गुप्ता द्वारा स्वरा एकेडमी स्टेशन रोड बस्ती में बच्चों को योगासन व्यायाम कराते हुए इसके लाभ बताए गए। इस अवसर पर कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि जिले के सभी तहसीलों में महिला योग शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालयों, गांव, कस्बों और मोहल्ले में योग जागरण शिविरों के माध्यम से विश्व योग दिवस का निमंत्रण दिया जा रहा है तथा उन्हें घरेलू औषधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर डायरेक्ट नलिनी गुप्ता प्रधानाचार्य अलका गुप्ता ने भी बच्चों के साथ योग किया। डायरेक्ट नलिनी गुप्ता ने कहा कि योग हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है इसे सबको अपनाना चाहिए।