बस्ती: वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के तहरीर के मुताबिक करीब छह-सात माह पूर्व उनकी बेटी के मोबाइल पर आकाश पुत्र रामचन्दर निवासी मोहल्ला सादिक पुरवा, निकट राधा कृष्ण मंदिर, थाना कोतवाली सीतापुर ने फोन किया। उनकी बेटी को बातों मे फंसा करके शादी का झांसा देने लगा। वह अपनी पत्नी के साथ आरोपित के घर सीतापुर गया जहां उसके पिता से सारी बात बताया तो वह भड़क गया। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बेटी को बदनाम करने की नियत से उसका फोटो इन्स्टाग्राम व वाट्सऐप पर डाल कर भद्दे कमेंट और गंदी बातें लिख कर इधर उधर भेजने लगा।