कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर पर ग्यारह दिवसीय श्री राम महायज्ञ के शुभारम्भ पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के पुरूष व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलशयात्रा मे 108 कन्याओं के साथ सैकड़ों की संख्या मे पुरूष व महिलाएं बैण्ड -बाजे रथ व घोड़ो के साथ भक्ति संगीत धुन पर नाचते गाते हुए चलकर क्षेत्र के लोगों मे धर्म के प्रति आस्था रखने के लिए जागृत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। और जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई।
कलश यात्रा गायघाट बाजार से गाना, जनवल, देवरिया टियूठा होते हुए पवित्र मनोरमा नदी के रामपुर घाट पहुंची। और बिधि बिधान से कलश मे श्रद्धालुओं ने जलभर पद यात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे। यज्ञस्थल पर यज्ञाचार्य पं. आनन्द मिश्र व मुख्य यजमान पंडित राम भजन दास ने श्रद्धालुओं से पूजन अर्चन कर बैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराया।
श्रीराम महा यज्ञ संयोजक स्कन्द पाल ने बताया कि 15 मई से 25 मई तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री राम कथा का वर्णन अयोध्या धाम से पधारे स्वामी बाल भरत जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
कलश यात्रा मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा, पंडित प्रसाद शुक्ला, शिवमंगल ,रजनीश पाल, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश सोनकर ,पुजारी सुरेश गिरी, नितिन, राकेश, दिनेश चंद, जुगुल किशोर, दुर्गेश अग्रहरि, धर्मेंद्र पासवान , जितेन्द्र जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य, डॉ रमेश पाल, केशव चंद्र सोनी, मंत्रीलाल सोनकर, कल्लू सोनकर, राकेश अग्रहरि, रमाकांत सोनी, शिवम् मिश्रा, अंकित सिंह, शुभम पाल सगीर अहमद सहित तमाम भक्ति शामिल हुए।