आपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा दिया जवाब , नौतनवा के लोगों में खुशी का लहर

नौतनवा(महराजगंज)भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर का अड्डा भी तबाह कर दिया गया है। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष *बृजेश मणि त्रिपाठी* आज सुबह बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे के गांधी चौक पहुंचे। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। आतंक के खिलाफ इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयाँ बाँटी और पटाखे छोड़कर और राष्ट्रगान गाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की इस साहसिक कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यवाही ही आतंकवाद का स्थायी समाधान हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

इस दौरान सरदार परमजीत सिंह,सभासद अनिल मद्धेशिया,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,संजय पाठक,राहुल दुबे,अनिल जायसवाल,धर्मात्मा जायसवाल,अशोक रौनियार,राहुल दुबे,अभय कुमार,राकेश जायसवाल,सुनील जायसवाल,संजय मौर्या,संजय सिंह,मोती जायसवाल,सरदार बच्चू सिंह, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।